इंदौर देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से हाजियों की आज अंतिम 17 वी फ्लाइट रवाना हुई जिसमें 165 से ज्यादा आज हज यात्री हज पर रवाना हुए अब तक इंदौर संभाग और आसपास के जिलों से 2200 से अधिक हाजी हज पर जा चुके हैं आज भी अंतिम फ्लाइट के दौरान बड़ी संख्या में हाजी एयरपोर्ट पहुंचे थे साथ ही साथ उनके परिजन भी उनको हज पर जाने के लिए विदा करने पहुंचे थे जिन परिजनों की आंखों में आंसू छलकते हुए दिखे
देशभर से हाजियों का हज पर जाने का सफर आज अंतिम चरण में आखिरी फ्लाइट के साथ खत्म हुआ आज हज पर जाने वालों की अंतिम फ्लाइट इंदौर से भी रवाना हुई इंदौर और आसपास जिलों से तकरीबन अब तक 22 सौ से अधिक हाजी हज पर जा चुके हैं आज 17 वी फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई वही हाजियों के एयरपोर्ट के पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुलिस ने इंतजाम कर रखे थे वही हज कमेटी की ओर से भी व्यवस्थाएं हाजियों के लिए की गई थी
