इंदौर जिले के नवीनीकरण से शेष रहे 25 मदिरा एकल समूहों का वर्ष 2023-24 हेतु लॉटरी के माध्यम से होगा निष्पादन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Indore News: ठेकेदारों ने नहीं दिखाई रुचि ...

इंदौर 04 मार्च 2023
वर्ष 2023-24 हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार इंदौर जिले के नवीनीकरण से शेष रहे 25 मदिरा एकल समूहों का वर्ष 2023-24 हेतु लॉटरी के माध्यम से निष्पादन होगा। पात्र व्यक्ति/फर्म/कन्सॉर्टियम 6 मार्च 2023 से 9 मार्च 2023 तक विभाग द्वारा निर्गत लॉटरी आवेदन पत्र, निर्धारित प्रक्रिया एवं शुल्क जमा कराकर कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला इंदौर से प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनीकरण तथा लॉटरी आवेदन के माध्यम से प्राप्त आरक्षित मूल्य यदि इंदौर जिले के घोषित आरक्षित मूल्य का 70 प्रतिशत या उससे अधिक होता है तो जिला समिति के द्वारा निष्पादन अंतिम किया जायेगा।
इंदौर जिले के उपरोक्त 25 मदिरा एकल समूहों के संबंध में आवश्यक जानकारी यथा, वर्ष 2023-24 का आरक्षित मूल्य, लॉटरी आवेदन के साथ प्रस्तुत की जाने वाली धरोहर राशि का अंश (वार्षिक लायसेंस फीस का 40 प्रतिशत), खपत आदि कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला इंदौर से कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिनों सहित) प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version