इंदौर चंदन नगर इलाके में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड के घर वाले लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे । जिसके चलते युवक ने आत्महत्या की है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदनगर नगर थाना क्षेत्र के है पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सुजाल बहेनिया है सुजाल पार्सल बांटने का काम करता था कल उसने जहर खा लिया उसकी मौत हो गई परिजन के अनुसार कल दिन में उसके पास कोई फोन आया था उन्होंने आरोप लगाया है कि सुजाल की महिला मित्र के पिता उसका भाई और रिश्तेदार लगातार सुजाल को परेशान कर रहे थे वही सुजाल और लड़की शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात के लिए तैयार नहीं थे वह लगातार सुजाल को मानसिक यातना दे रहे थे उस पर हमला करने की कोशिश भी की गई थी फिलहाल पुलिस का कहना है मामले की जांच जारी है
