इंदौर ग्रीन बॉण्ड एनएसई में लिस्टेड होने वाला देश का पहला शहर बना

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

लीक से हटकर सोचता है इंदौर -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

इंदौर के महापौर विजनरी महापौर-मुख्यमंत्री

इंदौर दिनांक 21 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्तिथि में इंदौर ने एक इतिहास रच दिया है नवाचार करने में अव्वल रहने वाले भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने पब्लिक ग्रीन बॉण्ड को देम में लिस्टिंग कर विकास को नई दिशा दिखाई है।

राजधानी के कुशा भाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित इंदौर की जमकर तारीफ़ की मुख्यमंत्री ने पुष्यमित्र भार्गव को विजनरी महापौर सम्बोधित करते हुए कहा की इंदौर लीक से हटकर सोचता है और करता है ग्रीन बॉण्ड जारी लेना कोई साधारण काम नहीं है यह धरती को बचाने का अभियान है इसमें इंदौर के लोगो की जनभागीदारी भी अनुकरणीय है मुझे इंदौर के लोगो पर गर्व है कि उन्होंने धरती को बचाने की दिशा में कदम उठाया है भरोसा हो तो पेसो कि कमी आड़े नहीं आती है यह इंदौर में साबित हुआ है इंदौर पूरे देश को राह दिखा सकता है इस साल प्रदेश के पाँच शहरों में हमे यह लक्ष्य हासिल करना है

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने कहा की में इंदौर को एक और काम देना चाहता हूँ जिस तरह साँची पूरी तरह सोलर सिटी बन रहा है उस दिशा में इंदौर एतिहासिक काम कर सकता है में और देश को राह दिखा सकता है इसलिए लोगो को जागरूक कर सोलर एनर्जी पर काम करे में बाक़ी शहर से भी आह्वान करना चाहता हूँ कि वो भी इंदौर के साथ प्रतियोगिता करें और आगे आएँ

महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले

इंदौर नगर निगम के ग्रीनबोंड की एनएसई में लिस्टिंग सेरेमनी के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर अब सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के लोगो के सपनो का शहर बन गया है।

सीएम के आशीर्वाद से हमे ये सफलता मिली है।सीएम के इस विजन के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।इंदौर की ब्रांड इमेज के कारण ये सफलता मिली है।यह पहला और आख़रि बॉण्ड नही है अभी यह शुरुआत है 

कार्यक्रम में खजुराहों सांसद वी डी शर्मा ने भी इंदौर के जज़बे की तारीफ़ करते हुए कहा की महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास इंदौर को ऊँचाइयों पर ले जाएगा और बाक़ी शहरों को भी इस दिशा में काम लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने इस अवसर पर कहा कि आज इंदौर के इतिहास में नया अध्याय जुडा है, ग्रीन बांण्ड, मान. प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि इंदौर के एक दौर है, जो समय से आगे चलता है।  मान. प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से स्वच्छता की बात कही थी, और इंदौर ने मान. मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में 6 बार स्वच्छता का अवॉर्ड जीता है, इसके लिये इंदौर की जनता ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  मान. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी के मिशन पर कार्य करेगा।
Exit mobile version