- देर रात पहुंचे थाना बड़वाह, जिला खरगोन और थाना सिमरोल, जिला इंदौर (ग्रामीण)
- मालखाना, रिकॉर्ड रूम और संधारित रजिस्टरों इत्यादि की जांच – परख की ।
- आगामी त्यौहारों और नव वर्ष के दौरान लगाई जाने वाली पुलिस व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा ।
पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना जी के निर्देश पर इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन आईजी श्री राकेश गुप्ता जी द्वारा ज़ोन के अंतर्गत थाना बड़वाह (जिला खरगोन) और थाना सिमरोल, जिला इंदौर (ग्रामीण) का देर रात औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने थाने पर उपस्थित स्टाफ, रात्रि गस्त अधिकारी से चर्चा की और थानों की गस्त प्रणाली, मोटर साइकिल पार्टी, बीट पार्टी और पॉइंट ड्यूटी के बारे में जानकारी ली तथा ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी श्री गुप्ता द्वारा थाने के सी.सी.टी.एन.एस. रूम, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह एवं अन्य कक्षों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थित रूप से मालखाना और रिकॉर्ड रूम संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
थानों पर संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने अपराधों की स्थिति, प्रकरणों का निराकरण, लंबित अपराधों और शिकायतों के संबंध में जानकारी ली तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु कहा ।
आगामी त्यौहारों और नववर्ष के दौरान लगने वाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और उसकी तैयारियों का आईजी द्वारा जायजा लिया।
