✓क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में हाई वोल्टेज एशिया कप क्रिकेट मैच “भारत vs पाक” और “इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड” पर ऑनलाइन सट्टा संचालित वाले आरोपी धाराएं ।
✓आरोपीयो कब्जे से 07 मोबाईल,01 टेबलेट, 02 रजिस्टर, 01 लेपटाँप , 01 पेनड्राईव ,करोड़ों का हिसाब किताब बरामद।
✓आरोपीयो द्वारा राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।
इंदौर – दिनांक 10 /9/2023 इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के , शिव सागर कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्र नगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में दो व्यक्ति को देखा जो लैपटॉप के माध्यम से एशिया कप का हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहा थे, जिसे टीम द्वारा पकड़ा व पूछताछ पर अपना नाम (1).रोहित पिता गोवर्धन मित्तल निवासी 212 अंबिकापूरी इंदौर (2,) सुनील पिता कल्याणमल तिवारी निवासी कालानी नगर इंदौर होना बताया।
आरोपीयो के कब्जे से 01 लैपटॉप, 01पेनड्राइव, 07 मोबाइल,01टेबलेट ,02 रजिस्टर सहित करोड़ों हिसाब किताब लिखे रजिस्टर बरामद कर, थाना राजेंद्र नगर में आरोपीयो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
