इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने पिछले दिनों बिहार के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में पकडे गए बदमाश कि निशान देही पर देवास के एक और कुख्यात एवं शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लंबे स्तर पर हर महीने बिहार से मादक पदार्थ लाकर देवास इंदौर एवं आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।
गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व इंदौर क्राइम ब्रांच ने बिहार के वैशाली नगर जिले के 61 वर्षीय नथनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस नें नथनी के पास से 3 किलो 774 ग्राम चरस बरामद कि थी। पुलिस रिमांड में नत्थीली ने बताया था कि वह देवास के वसीम पप्पू पिता हाफिज पठान निवासी कबिट नगर देवास के बारे मे बताया था। क्राइम ब्रांच इंदौर में योजना बंद तरीके से वसीम को देवास से गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ देवास के कोतवाली थाने में पूर्व में कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।
प्रारंभिक पूछताछ में वासिम ने बताया कि वह बिहार से हर महीने 3 से 5 किलो की मात्रा में चरस मंगवाता है। बाद मे देवास इंदौर एवं उसके आसपास के जिलों में उसे सप्लाई करता है। पुलिस द्वारा पकड़े गए वसीम से लगातार पूछताछ की जा रही है एवं जानकारी हासिल की जा रही कि वह इंदौर में और कहां-कहां पर किन-किन लोगों को चरसकी सप्लाई करता है और कब से कर रहा है।
