इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर अवैध हथियारो के साथ विडियो डालने वालो पर कार्यवाही कर रही है जहाँ फिर एक आरोपी द्वारा विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर समाज में सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था।

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये हुए है जिसमे इन्दौर क्राइम ब्रांच को सोशल मीडिया एवं आम जनता के माध्यम से पता चला था कि एक व्यक्ति है जिसने अवैध हथियार के साथ फोटो वीडियो डाले है जिस पर इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को पकड़ कर पिस्टल भी जब्त की है वही सोशल मीडिया पर लगातार अवैध हथियार के साथ वीडियो फ़ोटो की शिकायत इन्दौर क्राइम ब्रांच को मिल रही है जहाँ आरोपीयो द्वारा विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समाज में सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहै है जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version