इंदौर क्राइम ब्रांच ने वर्ल्ड कप पर सट्टा संचालित करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एरोड्रम थाना क्षेत्र की कॉलोनी में चलाए जा रहे विश्व कप को लेकर सट्टा संचालित करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा गया है बदमाश क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे फिलहाल पुलिस पकड़े चारों ही बदमाशों से पूछताछ में जुटी हुई है

इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया एरोड्रम थाना क्षेत्र के मनु श्रीनगर में वर्ल्ड कप में खेले जा रहे अफ्रीका और पाकिस्तान मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है सूचना के आधार पर दबिश देते हुए मौके से चार युवकों को पकड़ा गया जिनके पास से 21000 नगद मोबाइल फोन टीवी लैपटॉप आदि उपकरण जप्त किए गए हैं पकड़े युवकों के नाम कुलभूषण वर्मा– मनु श्रीनगर जयेश– लोकनायक नगर हेमंत राठौड़–अखंड नगर, गौरव– शीतल नगर, का रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस पकड़े चारों ही युवकों से पूछताछ में जुटी हुई है ताकि अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे सट्टे पर भी कार्रवाई की जा सके

Exit mobile version