इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने परदेसीपुरा और संयोगितागंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चरस और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ जप्त किए है और पूरे मामले में उनसे पूछताछ भी की जा रही है।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने थाना संयोगितागंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहसिन पठान और अली नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं पकड़े गए आरोपियों की जब तलाशी ली तो उसके पास से तकरीबन 350 ग्राम चरस जब्त की है जिसकी कीमत तकरीबन ₹90000 थी उसे बरामद किया तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है वहीं आरोपी पिछले काफी दिनों से संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चरस की सप्लाई कर रहे थे तो वही प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि राजस्थान के आसपास के कुछ गांवों से आरोपी चरस को लेकर आते थे और उसे सप्लाई करते थे इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में करवाई करते हुए उमेश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है जिसकी कीमत 1 लाख आकी जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है पुलिस को उम्मीद है कि इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में कुछ और खुलासे हो सकते हैं लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी द्वारा राजस्थान के आसपास के कुछ गांव से इस तरह से मादक पदार्थों को इंदौर में लाया जाता था और उसे फिर इंदौर के विभिन्न पब ,बार और रेस्टोरेंट में सप्लाई कर दिया जाता था।
