इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के छ सदस्य को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

https://youtu.be/L_eDAkNhbhc

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के छ सदस्य को गिरफ्तार किया है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है और पूरे ही मामले में अभी तक करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदातों को बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया जा चुका है वही आने वाले दिनों में कई और शिकायतकर्ता पुलिस के पास शिकायत लेकर आ सकते हैं तो वहीं पकड़े गए आरोपियों से भी पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर क्राइम ब्रांच को पिछले दिनों दिल्ली और अन्य जगहों के साथ ही इंदौर के फरियादी ने इस बात की जानकारी दी थी कि इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर बनाकर बदमाशों के द्वारा नौकरी का ऑफर दिया जाता है और फिर डाटा एंट्री का काम करवाया जाता है डाटा एंट्री के दौरान विभिन्न तरह की गलतियां बताकर उन्हें केरल और बेंगलुरु की कोर्ट में पेश होने के फरमान सुनाए जाते हैं जब संबंधित युवक या युवती को इस तरह की जानकारी मिलती है कि उसे बेंगलुरु और केरल की कोर्ट में पेश होना है तो वह घबराहट में संबंधित व्यक्तियों को 50000 से लेकर 1 लाख रुपए तक केस से बचने के लिए दे देते हैं और इस तरह से आरोपियों के द्वारा सैकड़ो युवक और युवतियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस गिरोह के छह लोगों को प्रारंभिक तौर पर पकड़ा है जिनमें एक युवती भी शामिल है और पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों के द्वारा इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर संचालित कर इस तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था वही आने वाले दिनों में कई और फरियादी भी इस पूरे मामले की शिकायत लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच के पास पहुंच सकते हैं वहीं प्रारंभिक तौर पर पुलिस को इस बात की भी जानकारी लगी है कि आरोपियों के द्वारा दिल्ली ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों के युवक , युवतियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के विभिन्न बैंक अकाउंट के साथ ही अलग-अलग तरह की जानकारी भी पुलिस के द्वारा जुटाई जा रही है।

Exit mobile version