इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में निगम कर्मचारियों द्वारा मारपीट मामले में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार निगम कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आ रही है। ताजा मामले में निगम कर्मियों द्वारा तीन-चार युवकों को पीटने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल ब्रिज के पास का बताया जा रहा है। वहीं घायल युवकों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाथो में डंडे और झाड़ू लेकर करीब दर्जनभर लोग तीन से चार युवकों को बुरी तरह पीट रहे हैं। पिटाई कर रहे ये लोग निगमकर्मी हैं। गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, निगमकर्मी सफाई कर रहे थे तभी शराब की बोतल फेंकने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया।
मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल ब्रिज का है। रविवार रात निगम कर्मियों ने हाथों में डंडे और झाड़ू लेकर 3-4 युवकों की बेहरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, निगमकर्मी सफाई कर रहे थे तभी शराब की बोतल फेंकने को लेकर विवाद हो गया। निगमकर्मी चालान बनाने पहुंचे थे, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया। 4 लोगों के साथ बेरहमी से डंडो से मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए युवकों में एक युवक हिमांशु की शिकायत पर हर्षित लोधी,अजय ,सुनील और उसके अन्य साथियों के खिलाफ सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है मारपीट में एक युवक एनएन गंभीर अवस्था में घायल होकर अस्पताल में उपचार पा रहा है

Exit mobile version