इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक नव विवाहिता महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कारण अज्ञात है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां सदर बाजार मेन रोड पर किराए के कमरे में रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ यहां काम करने आई थी उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है यह आज्ञात है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है परिजन के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया

Exit mobile version