इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र मे प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार मारपीट के के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां प्रॉपर्टी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिया वहीं एक पक्ष ने तो तलवार ले जाकर सामने वाले पक्ष को मारने की कोशिश भी की जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र काहे जहां रविवार देर रात इंदौर के अति संवेदनशील सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ही पक्ष का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने ही घरों से हथियार निकालते हुए एक-दूसरे पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। विवाद की सूचना मिलने के बाद सदर बाजार थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा और पूरे मामले को शांत कराया गया।

Exit mobile version