इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पिछले माह एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था जिसमें जांच के बाद एक वीडियो फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इसी युवक के चलते मृतक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की थी
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पिछले महा हेमंत उर्फ हितेश नामक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था वही पूरे मामले की जांच शुरू की थी जांच में पुलिस को एक वीडियो फुटेज मिला जिसमें मृतक युवक द्वारा एक वीडियो बनाया गया था जिसमें उसने आत्महत्या के पहले वीडियो बनाकर यह कहा था कि उसका बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले गोलू उर्फ विजय यादव बाणगंगा निवासी उसका रुपयों का लेन देन है उसके द्वारा एक मकान का सौदा किया गया था जिसमें उसने बयाने के रूप में 10 लाखों रुपए दिए थे और वह ना तो मकान दे रहा था ना ही रुपए वापस कर रहा था जिसके चलते वह काफी परेशान हो गया था जिसके चलते वह जहर खा रहा है पूरा वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ विजय यादव के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
