चिकित्सा क्षेत्र में 5 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय आर्थो डॉन्टिक्स डे मनाया जाता है, जहा इसी कड़ी में इंदौर के शासकीय दंत चिकित्सालय में आज आर्थो डॉन्टिक्स डे मनाया गया। जहा विद्यार्थियों को इस दिन के बारे में जानकारी दी गई वही शहर में इसको लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
इंदौर शासकीय दंत चिकित्सालय की प्रिंसिपल डॉ संध्या जैन ने बताया की गुरुवार से सात दिवसीय एवरनेश प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे नेशनल आर्थो डॉन्टिक्स डे के अंर्तगत ओरल केयर, आर्थो डोंटिक सहित अन्य संबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वही शुक्रवार से शहर की 56 दुकान व अन्य पब्लिक स्पॉट पर आर्थो डॉन्टिक अवेरनेश प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी, जिसमे क्विज कंपीटिशन, पोस्टर कंपीटिशन, स्माइल कंपीटिशन आदि आयोजन होंगे। इंदौर के शासकीय दंत अस्पताल में हुई आयोजन में मुख्य रूप से MGM के डीन डॉ संजय दीक्षित मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित भी किया। आपको बता दें की ऑर्थोडॉन्टिक स्वास्थ्य दिवस एक वैश्विक पहल है, जो विशेषज्ञ ऑर्थोडॉन्टिक देखभाल के लाभों को बढ़ावा देने के लिए एक साझा मिशन में दुनिया भर के ऑर्थोडॉन्टिक पेशेवरों, संगठनों और रोगियों को एकजुट करता है।
