इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां साथ में काम करने वाला युवक की युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था फिलहाल पूरे प्रकरण में पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है
मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है वहीं क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके साथ पूर्व में एक युवक काम करता था लेकिन अब काम से हट जाने के बावजूद वह आते जाते उसे परेशान करता है और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है
