इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिग के गुमशुदगी का मामला सामने आया है नाबालिग अपने घर से ही लापता हो गई परिजन ने आशंका जाहिर की है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर लेकर गया है नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग अपने घर से ही बिना बताए कहीं चली गई जिसके बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है नाबालिग के पिता ने शंका जाहिर की है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है पुलिस को उसने कुछ नंबर भी उपलब्ध कराएं हैं जिसके आधार पर पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही है फिलहाल अपहरण गुमशुदगी की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है
