इंदौर के लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर में सात दिनी ब्रह्म उत्सव की शुरुआत 14 जून से

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर में सात दिनी ब्रह्म उत्सव मनाया जाएगा, उत्सव की शुरवात 14 जून से होगी और रथयात्रा महोत्सव 20 जून को आयोजित होगा। पीठाधीश्वर विष्णु प्रपन्नाचार्य ने आज छत्रीबाग में जानकारी दी।

उन्होंने बताया की शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान ब्रह्म उत्सव की शुरुआत 14 जून से होगी। इस अवसर पर हर दिन अलगअलग वाहनों पर भगवान की सवारी निकलेगी। इसके अलावा दक्षिण भारतीय शैली में विभिन्न उत्सव भी आयोजित होंगे। इनमें पुष्पार्चना, तिरुप्पावड़, कल्याण और शांति उत्सव शामिल हैं। फूल बंगला दर्शन और रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। महोत्सव की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ 14 जून से होगी। इसके अलावा पहले दिन शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे रामानुज स्वामी का महाभिषेक किया गया। इसके बाद भगवती महालक्ष्मी की सामूहिक अर्चना की जाएगी।लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान ट्रस्ट के पीठाधिपति विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में उत्सव मनाया जा रहा है। 

Exit mobile version