दरअसल दिनों इंदौर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह का डांसिंग कॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे इंदौर के ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह टीम इंडिया की बस के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं दरअसल पिछले 2 दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की फरमाइश पर रंजीत सिंह ने उन्हें अपने चिर परिचित अंदाज में बस के सामने डांस कर उनके चेहरे पर खुशी ला दी।
दरअसल भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा जिससे क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई वही टीम इंडिया के खिलाड़ी भी मायूस नजर आए,, इंदौर के डांसिंग कॉप के नाम से दुनिया भर में पहचाने जाने वाले ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने अपने डांसिंग कॉप के जरिए खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी ला दी ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने बताया कि कैप्टन रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की डिमांड पर उन्होंने खिलाड़ियों की बस के सामने डांस किया। इस दौरान बस में बैठे सभी खिलाड़ियों ने जवान रंजीत सिंह का तालियों से स्वागत किया।
इस दौरान ट्रैफिक जवान डांसिंग क्रॉप रंजीत सिंह ने कहा कि 2 दिन से रोहित शर्मा डिमांड करें थे कि उन्हें डांसिंग कॉप को देखना है और रणजीत सिंह की वहीं पर ड्यूटी पर मौजूद थे, जहा और बस से ही भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित ने अपील की थी तो उन्होंने कैप्टन रोहित को निराश नहीं किया और उस सीक्वेंस में उन्होंने डांसिंग दिखाया उन्होंने कहा कि मेरे इस डांस से उनके चेहरे पर स्माइल आती है तो क्यों ना डांस करके दिखाएं सभी खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।
