इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बदमाश द्वारा मसाला कारोबारी को धमकाने का वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में प्रति रविवार को लगने वाले हॉट बाजार में बदमाश द्वारा मसाला कारोबारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस का कहना है कि बदमाश जावेद को पड़कर सलाखों के पीछे कर दिया गया है और पूरे मामले में वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है ….।

दरअसल मामला यह है कि शहर के मध्य क्षेत्र मल्हारगंज में प्रति रविवार को जिंसी हॉट लगता है जहां पर तमाम व्यापारी विभिन्न वस्तुओं के व्यापार करते हैं तो वहीं क्षेत्र में ही रहने वाला एक जावेद नामक बदमाश द्वारा व्यापारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि बदमाश पर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और उसे सलाखों के पीछे कर दिया है तो वहीं वीडियो में साफ तोर पर बदमाश कह रहा है कि मैं नशा करके आता हूं और फिर तुम्हें देख लूंगा वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों का कहना है की वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है और यदि कोई तथ्य सामने आता है या शिकायत आती है तो उसे अनुसार कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version