इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्रों में दुष्कर्म पीड़िता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों एक दुष्कर्म का मामला सामने आया था जहां महिला के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक नगर निगम कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था वही पूरे मामले में आज दुष्कर्म पीड़िता महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला का है जहां पिछले दिनों क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर अपने ही घर के पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया था महिला गर्भवती भी थी जिसका इलाज अस्पताल में भी चल रहा था वही महिला की आज संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है वहीं पूरे मामले में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नगर निगम कर्मचारी आरोपी को पुलिस ने पूर्व मेंगिरफ्तार कर लिया था वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है

Exit mobile version