इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के मंदिर में चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाया बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज इलाके के एक मंदिर से दानराशि चुरा रहा युवक रंगे हाथों पकड़ाया है । उससे पूछताछ जारी है । वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार चोरी की घटना श्रीराम मंदिर लक्ष्मीपुरी कॉलोनी की है फरियादी शैलेंद्र पिता गोपाल कुशवाहा मंदिर के सेवक है उनकी शिकायत पर आरोपी अर्पण उर्फ पप्पू पिता दारासिंह जाधव निवासी गोविंद कॉलोनी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है

वही फरियादी शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 5:30 बजे की बात है , मंदिर के हॉल में रखी दान पेटी में कुछ आवाजें आ रही थी उन्होंने जाकर देखा तो एक व्यक्ति दान पेटी को एंगल से तोड़कर उसमें रखी राशि को चुराने की कोशिश कर रहा था , उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा गया

Exit mobile version