इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ताज़ा मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर दुकान संचालक के पास एक युवक पहुंचा और उसने अपने अकाउंट से पेटीएम में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए और बाद में पता चला कि यह प्लाट का पैसा है तो बैंक में अकाउंट ब्लॉक कर दिया दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…
मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के राणावत ट्रेड सेंटर का है यहां के दुकानदार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी एक युवक आया था जिसे पैसे की जरूरत थी उसने पेटीएम पर 60 हजार रु ट्रांसफर किए थे और नगद लेकर गया था बाद में बैंक में उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जब उसने पता किया तो यह बात सामने आई कि जिस युवक ने 60 हजार रु ट्रांसफर किए हैं वह फ्रॉड का पैसा है जिसके बाद भंवरकुआं थाने में युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है मामले में एक आरोपी भी किया गया है…
