इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा थाने के बल के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों के पास से हजारों रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की गई है बदमाशों द्वारा अब और बार में मादक पदार्थ की तस्करी करने को लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे फ़िलहाल पुलिस पकड़ा बदमाशों से पूछताछ में जुटी है….।
इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा गया है जिनके पास से 4 लाख 50 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है जो कि कुल 45 ग्राम है बताया जा रहा है कि बदमाश अपने महंगे खर्चे और नशे की पूर्ति करने के लिए नशीली पदार्थ की तस्करी से जुड़े हुए थे क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि शुभम नामक युवक को हीरा नगर थाना क्षेत्र और गुरप्रीत सिंह, रोहित उर्फ सोनू नामक युवक को विजय नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है तीनों ही बदमाशों से ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिन से अब बारीकी से पूछताछ की जा रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आते थे और किसके माध्यम से सप्लाई करते थे….।
