इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक चोर घर में घुस कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था उसी दौरान मकान मालिक ने उसे देख लिया और चोरी करते रंगे हाथों से पकड़ा जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रघुवंशी कॉलोनी में रहने वाले सुमित जाट ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर के काम में व्यस्त थे उसी दौरान एक चोर घर में घुसा और मोबाइल चोरी करके भाग रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ा आसपास रह वासियों की मदद से उसे पकड़ा गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया है पकड़े गए चोर का नाम मोईन अली है जो जूना रिसाला क्षेत्र का रहने वाला है जिस पर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया है वहीं उससे पूछताछ की जा रही है
