इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे महिला की ट्रेन से टकराने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नजदीक लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाई नगर स्टेशन का है जहां सुनीता कौशल जिसकी उम्र 46 वर्ष है वह उज्जैन में अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी जब वहां उज्जैन से इंदौर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रेन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी वहीं जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version