इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या मामा पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उसी के तीन मामा पर केस दर्ज किया है

मामला इंदौर के बाणगंगा इलाके का है जहां पुलिस के मुताबिक बाणगंगा मेन रोड पर रहने वाले नितिन कश्यप ने उम्र 35 ने 5 दिसंबर को सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी जांच में पता चला कि नितिन की मां रेखा बाई ने संपत्ति बटवारे को लेकर सन 2021 में कोर्ट केस लगाया था जो कोर्ट में विचाराधीन है इस मामले में नितिन को उसके मामा पन्नालाल, श्यामलाल व अनिल कश्यप केस वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दे रहे थे कह रहे थे कि एक लाख ले लो और केस वापस ले लो जहाँ नितिन व उसकी मां ने केस वापस नहीं लिया जिसके बाद तीनों मामा उसे और प्रताड़ित करने लगे जिससे तंग आकर नितिन ने 5 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी मामले में पुलिस ने पन्नालाल कश्यप श्यामलाल कश्यप व अनिल कश्यप सभी निवासी लोटस पार्क पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है

Exit mobile version