इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे दरवाजे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चुराकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहाँ कृष्णा नामक फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कोई अज्ञात आरोपी मकान का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं डेढ़ लाख रुपए नकदी चुराकर फरार हो गया है परिवादी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version