इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहाँ कृष्णा नामक फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कोई अज्ञात आरोपी मकान का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं डेढ़ लाख रुपए नकदी चुराकर फरार हो गया है परिवादी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
