इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में वीर तेजाजी महाराज की दशमी पर निकला विशाल भव्य चल समारोह

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की दशमी पर इंदौर पश्चिम छेत्र के आदर्श इंद्रा नगर के विचित्र वीर खेड़ापति हनुमान मंदिर से विशाल भव्य चल समारोह निकाला गया । जहा इस यात्रा में निशान के रूप में सेकड़ो क्षत्रिय निकाली गई । वही इस यात्रा का जगह जगह हिन्दू समाज ने मंच लगाकर पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।

यात्रा के खलीफा व बजरंग दल मालवा प्रांत आखाड़ा प्रमुख तन्नू जी शर्मा ने बताया कि भगवान सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज सत्यवादी के साथ कट्टर गोभक्त थे और उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा में अपने प्राण तक त्याग दिए उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए अनेक कार्य किए उसी लक्ष्य को लेकर यह यात्रा करीब 50 वर्षों से परंपरागत निकाली जा रही है जिसमे यात्रा के अध्यक्ष राम चंद्र जी राठौड़ , और यात्रा सयोजक गणेश जोशी यात्रा के उस्ताद खलीफा तन्नू जी शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जाती है जिसमे बड़ी संख्या में महिला पुरुष के साथ आस पास की कई कालोनियों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज शामिल होते है

इस यात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् , बजरंग दल , मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी भाजपा के साथ अन्य कई राजनैतिक नेता सम्लित हुवे । जहा सभी ने भगवान वीर तेजाजी महाराज व खेड़ापति हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ,

यात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद से मालवा प्रान्त संगठन मंत्री नंददास जी दंडोतिया , अभिसेख उदेनिया , राजेश बिंजवे , हिंद रक्षक के राष्टीय अध्यक्ष व भाजपा नेता एक लव्य सिंह गौड़ , अशोक चौहान चांदू नेता सहित हजारों की संख्या में हिन्दू समाज व अन्य सामाजिक सन्गठन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे

- Advertisement -
Exit mobile version