इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले दंपति की जलने से हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले दंपति की जलने से गंभीर हालत में परिवार द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है पूरे मामले में दंपति की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने अभी तक बयान नहीं लिए हैं तो वही महिला काफी जल गई है तो वहीं बचाने में महिला का पति के हाथ भी जले हुए हैं

इंदौर में परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक कुलकर्णी नगर में रहने वाले दीपा उम्र 35 वर्षीय और उसके पति संतोष को गंभीर जलने की हालत में परिवार द्वारा अस्पताल ले जाया गया था जहां उनका उपचार जा रही है तो वही पुलिस को सूचना दी गई तो मौके से ज्वलनशील पदार्थ भी मिला है फिलहाल आग किस कारण से लगी यह अभी अज्ञात है तो वही बताया जा रहा है कि पत्नी काफी गंभीर जल गई है तो वहीं बचाने में पति संतोष के हाथ और अन्य शरीर पर जलने के कारण घाव हो गए हैं और दोनों का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है बता जा रहा है कि महिला का पति शराब पीकर घर पहुंचा था और उसके बाद ही दोनों में जमकर विवाद हुआ और इस तरह के आज की घटना घटित हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है और तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है

Exit mobile version