इंदौर के नार्थ तोड़ा में गैस सिलिंडरों में ब्लास्ट, 12 घरों को नुकसान, कई लोग झुलसे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के नार्थ तोड़ा में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे घरों में रखे गैस सिलिंडर आग की चपेट में आ गए। 12 घरों को नुकसान हुआ है। एक युवती सहित कुछ लोग झुलसे हैं। बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
एसआइ (फायर) एसएन शर्मा के मुताबिक, जहां आग लगी वहां कोठरियां बनी हैं। संकरा रास्ता होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। दूर से पानी पहुंचाना पड़ा। लखन, अमन चौहान और बीबी जान के घर में गैस सिलिंडर रखे हुए थे। आग लगने से इनमें ब्लास्ट हुआ तो लोग भागने लगे। आसपास के लोगों ने डर के कारण अपने घरों से गैस सिलिंडर निकालकर बाहर फेंक दिए।

ये लोग झुलसे
आग में शमसुद्दीन, सोनू, अजय गुजराती और सैय्यद सुल्तान झुलसे हैं। तंग गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घरों तक नहीं पहुंच सकी। इस कारण तुरंत पाइप बिछाकर फायरकर्मियों ने आग बुझाई।

Exit mobile version