इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

-पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तालाब के पास पर एक खून से सनी हुई लाश पड़ी हुई है सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया है तो वही जब युवक के बारे में जानकारी निकाली गई तो युवक का नाम सुनील सामने आया है और वह पैसे से ताला चाबी बनाने का काम करता था तो वही उसका विवाद क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से चल रहा है और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है वहीं युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पहले उसका गला रेतकर व उसकी आंखें फोड़ कर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया साथ ही बदमाशों ने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया उसके बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए सिर को भी कुचलकर तालाब के पास फेंक दिया लेकिन जब आज सुबह लोग मौके पर पहुंचे तो पूरे ही मामले का खुलासा हो गया वही बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बहन चार भाई हैं वही इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घटनास्थल पर शराब की बोतल व अन्य सामान भी पुलिस को मिला है और ऐसी संभावना व्यक्ति जा रही है कि युवक जिन लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था उन्होंने ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है वही आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में जल्दी आरोपियों को पकड़ने की बात भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version