इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे मजदूरी का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक मजदूरी का काम करने वाले युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में

दरअसल पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी इलाके का है जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है उसने खुदकुशी क्यों की है फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राहुल पिता बहादुर मालवी है और वह प्रजापत नगर का रहने वाला है राहुल घर में ही फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला था वही पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल नशा करने का आदी था संभवत नशे के रुपए नहीं मिले जिसके चलते उसने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा

Exit mobile version