इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के द्वारकापुरी और भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आया जहां बदमाशों द्वारा मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए फरियादियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आए जहां शांतिलाल प्रजापति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि दो अज्ञात बदमाश द्वारा मेरा मोबाइल छीन कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है भाई दूसरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सामने आए जहां अनिल सोलंकी जोकि 119 सेक्टर बी के रहने वाले हैं वह अपने निजी काम से घर के बाहर निकले थे तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए यदि की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है
