, इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां एक महिला को एक घर बैठे पैसा कमाओ पेज को लाइक करना महंगा साबित हुआ और वह धोखाधड़ी की शिकार हो गई महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के कृष्णाकुंज में रहने वाली रिंसी जैन नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने एक इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसा कमाओ नामक पेज को लाइक किया था जिसके बाद वहां से कॉल आने लगे और उन्हें लालच दिया गया जिसके बाद महिला से अलग-अलग किस्तों में 28 हजार 500 रुपए ले लिए जिसके बाद और रुपए की डिमांड करने लगे जब महिला को लगा कि वह धोखाधड़ी की शिकार हो रही है जिसके बाद महिला रिंकी जैन ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
