इंदौर के जुनी इंदौर थाना क्षेत्र मे अज्ञात बदमाश द्वारा पीछे से आए और महिला के गले से चेन खींचकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चेन स्नेचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के जून इंदौर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी तभी अज्ञात बदमाश द्वारा पीछे से आए और गले में पहनी चेन खींचकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के जून इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां उषा वासवानी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वाहन मालिक पास रोड इंदिरा विद्यालय स्कूल के सामने से अपने घर की ओर जा रही थी तभी पीछे से दो अज्ञात बदमाश द्वारा फरियादी के गले में पहनी सोने की चेन खींच कर फरार हो गए वहीं फरियादी महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है पुलिस का कहना है शीघ्र ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version