इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई मृतक व्यक्ति डीजल भट्टी पर सेव बनाने का काम कर रहा था उसी दौरान उसका डीजल टैंक गिर गया और उसमें वह आग की चपेट में आ गया परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई
मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र के बालदा कॉलोनी का है यहां पर एक नमकीन कारखाने में काम करने वाले राजू प्रजापत रोज की तरह अपने नमकीन कारखाने पर गए थे नमकीन बनाने के पहले वह डीजल भट्टी चालू कर रहे थे उसी दौरान डीजल भट्टी ने आग पकड़ ली आग ज्यादा फैले नहीं उसके लिए राजू ने प्रयास किया लेकिन जब डीजल भट्टी कारखाने के बाहर कर रहा था उसी दौरान डीजल भट्टी का डीजल टैंक गिर गया और डीजल खेलने से अचानक से आग पकड़ ली जिसमें वह झुलस गया वही कारखाने के अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
