इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात को घर में सो रही महिला अचानक से चीखती हुई उठी और बेहोश हो जाने के बाद उसे पति द्वारा तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया महिला के सीधे हाथ के अंगूठे पर जानवर के काटने के निशान पाए गए हैं…।
चंदननगर पुलिस द्वारा बताया गया कि सिथोड़ा ग्राम में रहने वाली सुनीता नामक उम्र 30 वर्षीय को इलाज के लिए देर रात पति m.y. हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पूरे मामले में सूचना मिली और उसी आधार पर मर्ग कायम किया गया है बताया जा रहा है कि वह अपने 1 बच्चे और पति के साथ कमरे की जमीन पर सो रही थी कि तभी अचानक से चिल्लाती हुई उठी जिसके बाद उसने अपने पति को हाथ के अंगूठे की ओर इशारा किया जहां पति ने देखा तो वहां दांत के दो निशान थे लेकिन पति संजय परमार कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह उसे उठाकर तत्काल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है पूरे मामले में पोस्टमार्टम किया जा रहा है उसी के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मृतक महिला की मौत किस कारण से हुई है मृतिका का पति संजय मकान बनाने का काम करता है
