इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के पंचमूर्ति नगर में एक नवजात शिशु के शव को कोई अज्ञात द्वारा नाले में फेंक दिया गया जिससे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के पंच मूर्ति नगर का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि माता मंदिर के सामने नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है पुलिस के मुताबिक किसी के द्वारा अपना अवैध गर्म पानी के लिए यह कृत्य किया गया है फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है
