इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में कपड़ा खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। यहां पर फरियाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ व्यक्ति नें कपड़ा खरीदने के बाद भुगतान नहीं किया है। पुलिस नें इस मामले नें फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार चंदन नगर थाना क्षेत्र की घटना है फरियादी सुनील पिता लालचंद छाबड़ा निवासी गुमास्ता नगर नें अपनी शिकायत में बताया है कि राकेश नाम के एक व्यक्ति नें 115000 का कपड़ा खरीदा। इस एवज मे एक चेक साइन करके दिया था लेकिन जब चेक भुगतान के लिए बैंक में लगाया गया तो बैंक से यह लिखित में जवाब आया है कि चेक पर जो साइन है वह मैच नहीं हो रहे हैं। आखिर में फरियादी को इस मामले की शिकायत पुलिस को करना पडी जहां पुलिस ने राकेश के खिलाफ 420 एवं अन्य धाराओं सहित प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version