इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने जहर खाकर दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने जहर खा लिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां महिला की मौत हो गई है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां केसरबाई नामक महिला जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी जिसने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ पी लिया जैसे ही परिजनों को सूचना लगी परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है वही परिजनों ने बताया कि महिला का लंबे समय से इलाज चल रहा था इसके चलते वहां डिप्रेशन में रहती थी जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version