इंदौर के गांधीनगर पुलिस ने एक धोखेबाज के खिलाफ किया मामला दर्ज कार किराए पर लेकर गायब कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर पुलिस ने एक धोखेबाज के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है एक बुजुर्ग की कार को वह किराए पर लेकर गया बाद में कार नहीं लौटाई गांधी नगर पुलिस के अनुसार फरियादी राजेश चौधरी उम्र 56 वर्ष निवासी मंगल मार्ग गांधीनगर की शिकायत पर आरोपी नवीन रामचंदानी एमआईजी चौराहे के पास श्रीनाथ ग्लास हाउस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है फरियादी ने बताया कि उनके पास सफेद रंग की डिजायर कार है आरोपी नवीन रामचंदानी को वह कार किराए पर चलाने को दी थी नवीन ने शुरुआत में 10 हजार रुपए दिए थे वही हर महीने 9 हजार रुपए देने का करार हुआ थाआरोपी ने कार मार्च महीने में ली थी उसके बाद कार नहीं लौटाई फरियादी ने कई बार उससे कार लौटाने को कहा लेकिन उसने अनसुनी कर दी परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है

Exit mobile version