इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ यूपीआई नंबर के आधार पर ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक बार व्यापारी के साथ यूपीआई नंबर के आधार पर साइबर बदमाशों द्वारा लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां पर पुलिस का कहना है कि राजेश कुमार वर्मा निवासी समर्थ रिडीम सिटी गोमटगिरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके एसबीआई के खाते में 1 लाख 43 हजार रुपए थे जोकि विभिन्न खातों में ट्रांसफर हो गए जबकि उनके द्वारा भी किसी को यूपीआई नंबर या बैंक से जुड़ी कोई जानकारी नहीं बताई गई थी जिसमें ट्रांसफर हुए खातों कि जब जानकारी जुटाई गई तो सामने आया 98 हजार की राशि एमआर सोनू नामक व्यक्ति जोकि आगरा यूपी के रहने वाले उनके खाते में गए हैं तो वही 45 हजार रुपए वेस्ट बंगाल के रहने वाले श्याम चरण चौधरी नामक व्यक्ति के खाते में पहुंच गए पूरे मामले में फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज की है

Exit mobile version