इंदौर के कुख्यात लैंड जिहादी भू-माफिया अनवर पटेल व उस्मान पटेल के द्वारा ग्राम निपानिया में गरीब किसानों से धोखे से हड़पी हुई जमीन पर बनाई जा रही विख्यात कॉलोनी की TNCP की अनुमतियां निरस्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर ग्राम निपानिया तहसील जूनी इंदौर जिला इंदौर के सर्वे क्रमांक 77/1/मीन 1 एवं 77/1/ मीन 2 पर आवासीय भूखण्डीय विकास हेतु जारी की गयी अनुमतियां संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला इंदौर के द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।


अपराधिक प्रवत्ती के दोनों भाई अनवर पटेल पिता रहमत अली तथा उस्मान पटेल पिता रहमत अली निवासी ग्राम खजराना के विरुद्ध शिकायतकर्ता मुन्नालाल पिता स्वर्गीय अंतर सिंह ने बताया की हमारी निपानिया स्थित पुश्तेनी जमीन का खुद को मोरूषी कृषक बताकर, मृतक अंतर सिंह का झूठा अंगूठा निशानी लगाकर अपने नाम करवा कर हड़प ली थी एवं कई सरकारी विभागों को असत्य जानकारियां देकर उक्त भूमि पर कॉलोनी काटने के लिए असत्य शपथ पत्रों एवं दस्तावेजों को प्रस्तुत कर अनुज्ञा प्राप्त कर एक बड़ी कॉलोनी काटकर कई लोगों को महंगे दामों पर डायरियों पर प्लॉट बेच दिए व लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए, जिससे सरकार को भी राजस्व की बड़ी हानि हुई है। जब किसान के परिजनों ने इसकी शिकायत विभिन्न सरकारी एजेंसियों में की तब विस्तृत जांच में शिकायतकर्ता के सभी तथ्य सही साबित हुए एवं दोनों भू-माफिया भाइयों की कॉलोनी की अनुमतियां निरस्त कर दी गई है। ग़ौरतलब है कि दोनों भाइयों पर पहले भी विभिन्न थाना क्षेत्र में जमीनों की हेरा फेरी के संबंध में कई एफआईआर दर्ज हैं व दोनों ही जमानत पर है व उच्च न्यायालय व सत्र न्यायालय में इनके विरुद्ध प्रकरण विचाराधीन है।
निपानिया स्थित उक्त कॉलोनी मे इन भूमाफिया भाइयों की जोड़ी के अपराधिक कृत्यों से अनभिज्ञ, इनसे डायरी पर सौदा कर प्लॉट खरीद चुके भोले भाले लोगों मैं खलबली मच चुकी है व कई लोग अपनी करोड़ों रुपए की मेहनत की कमाई लूटा चुके हैं, जिसकी शिकायत लेकर वे पुलिस कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

Exit mobile version