इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉटों पर कब्जा करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लौट के नाम पर धोखाधड़ी सामने आएगी जिसमें आरोपी द्वारा फरियादी के दो प्लॉटों पर कब्जा कर लिया और उसे अन्य को बेच दिया जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने पर दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बीकानेर राजस्थान के रहने वाले जयशंकर प्रसाद मिश्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दो प्लॉट रुकमणी नगर में थे जिन पर लॉकडाउन के समय आरोपी विजय पवार द्वारा उनके दो प्लॉटों पर कब्जा कर लिया गया और उसे उचित दस्तावेज तैयार कर अन्य को बेच दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की जांच में फरियादी द्वारा बताई गई शिकायत सही पाई गई इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे आज गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version