इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे घर के बाहर घूम रहे युवक का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार मोबाइल लूट के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड का सामने आया है जहां बदमाश ने राह चलते युवक से मोबाइल लूटकर फरार हो गए हैं फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है कल रात करीब 12:00 बजे दिलीप जो प्राइवेट कंपनी में काम करता है वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर फोन पर बात करते हुए टहल रहा था तभी पीछे से एक्टिवा सवार बदमाश जो टोपी लगाए हुए था युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया है फरियादी के द्वारा बदमाश पकड़ने का प्रयास अभी किया गया था लेकिन बदमाश फरियादी को चकमा देकर फरार हो गए जिसके बाद फरियादी ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version