इंदौर के एमवाय अस्पताल के चेस्ट वार्ड में मरीज ने पट्टी से फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मरीज का आपरेशन कर एक पैर काटा था, इसके बाद से ही वह अवसाद में था।
इंदौर के एमवाय अस्पताल के चेस्ट वार्ड में राजू कनारे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सड़क दुर्घटना में घायल राजू का एक पैर काटा गया था। इसके बाद वह अवसाद में था। संयोगितागंज थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
एसआइ शकील कुरैशी के मुताबिक, राजू पुत्र कालूराम कनारे मूलत: देशगांव (खंडवा) का रहने वाला था। कुछ दिनों पूर्व ट्रक चालक की लापरवाही से पहिया उसके पैर पर चढ़ गया था। डाक्टर ने आपरेशन कर राजू का एक पैर काट दिया था। इसके बाद वह बार-बार घर ले जाने की जिद कर रहा था। शुक्रवार रात भी उसने बहन से बात की और कहा कि अस्पताल में नहीं रहना चाहता है। करीब 2 बजे राजू लड़खड़ाते हुए बाथरूम में गया और पट्टी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version