इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां फरियादी ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसके द्वारा लाखों रुपए की सोने और डायमंड की ज्वेलरी चुराई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के अनूप नगर में रहने वाले मोहित खंडेलवाल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उनके घर में ही काम करने वाली नौकरानी काजल यादव द्वारा उनके घर में लाखों रुपए की सोने और डायमंड की ज्वेलरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस के मुताबिक फरियादी द्वारा अभी शंका जाहिर की गई है फिलहाल नौकरानी काजल अभी फरार है उसके मिलते ही उससे पुलिस पूछताछ करेगी फिलहाल पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही नौकरानी द्वारा 12 लाख रुपए के सोने और डायमंड के जेवर चुराए हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
